कार के ऊपर पलटी बस ।जाम खोलने में पुलिस का छूटा पसीना ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंची आश्रम के समीप एक बस कार के ऊपर पलट गई । पुलिस ने बस और कार को मार्ग से हटाकर जाम खुलवाया ।

भवाली से अल्मोड़ा जाने वाले राष्ट्र राजमार्ग 87ई में कैंची धाम के पास बस के कार के ऊपर पलट गई जिससे होना वाला बड़ा हादसा टल गया । गनीमत रही की हादसे में किसी को चोट नही आई। दुघर्टना से हाईवे के दोनो तरफ लम्बा जाम लग गया जिसे खोलने में पुलिस का पसीना छूट गया ।

कैंची धाम के पास से गुजरते हुए के.एम.ओ.यू.लिमिटेड की सवारियों से भरी बस सामने से आ रही गाड़ी कार संख्या UK 04 C 0424 के ऊपर पलट गई। बस और कार की इस दुर्घटना का हादसा देखने वालों ने दांतों तले उंगुलियां चबा ली ।

बस रानीखेत की तरफ जा रही थी जब अचानक कैंची धाम के पास उसके  ब्रेक फेल हो गए। ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बस को पहाड़ की तरफ डाल दिया । अचानक चक्के मुड़ने के कारण बस पलट गई और सामने से आ रही कार भी बस की चपेट में आ गई।  दुर्घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जे.सी.बी.की मदद से दोनों गाड़ियों को सड़क से उठाकर जाम को खुलवाया गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts