हादसा:देर रात खाई में गिरी कार! दो की मौत,एक घायल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के गेठिया में एक आई 10 कार देर रात खाई में गिर गई। जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। कार भवाली से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी, जब अनियंत्रित होकर गेठिया के पुल से नीचे गिर गई । हादसे में एक […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल के गेठिया में एक आई 10 कार देर रात खाई में गिर गई।

जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। कार भवाली से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी, जब अनियंत्रित होकर गेठिया के पुल से नीचे गिर गई ।

हादसे में एक युवती और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया ।

थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि, आई10 कार संख्या डी.एल.8सी ए ए 2634 देर रात लगभग दो बजे गेठिया में हादसे का शिकार हो गई ।

कार खुपी पुल को तोड़ते हुए 150 मीटर गहरे पथरीले नाले में जा गिरी । गहरी खाई में पत्थरों के ऊपर गिरने से कार बुरी तरह से पिचक गई ।

दिल्ली और गाजियाबाद निवासी कार सवार तीन में से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवती को तड़के सवेरे पुलिस ने गाड़ी तोड़कर रैस्क्यू किया ।

जानकारी के अनुसार देर रात की घटना के बाद सवेरे जब युवती को होश आया तो उसकी चीख पुकार सुनकर मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया ।

पुलिस सवेरे छह बजे मौके पर पहुंची तो एक युवक और एक युवती की मौत हो गई थी । घायल युवती को रैस्क्यू कर अस्पताल भेज गया ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts