उफनते बरसाती नाले के तेज बहाव में बही कार !

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में अल्मोड़ा के ताकुला गांव में एक मारुति आल्टो कार बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई । सवारियों ने उतारकर जान बचाई । अल्मोड़ा जिले में पिछले 12 घंटो से लगातार बरसात हो रही है । बरसात के कारण नदी नाले उफान पर हैं । अलमोड़ा शहर से बसोली […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के ताकुला गांव में एक मारुति आल्टो कार बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई । सवारियों ने उतारकर जान बचाई ।

अल्मोड़ा जिले में पिछले 12 घंटो से लगातार बरसात हो रही है । बरसात के कारण नदी नाले उफान पर हैं । अलमोड़ा शहर से बसोली और नाई ढौल मोटर मार्ग को जोड़ने वाली कच्ची सड़क में एक बड़ा हादसा होने से बच गया ।

ताकुला क्षेत्र में रातभर चली बरसात के कारण नाले उफान पर चढ़ गए । इन नालों को पार कर रही एक कार, एकाएक बड़े हुए पानी में बह गई । धीरे धीरे बहती कार से सभी सवार सकुशल उतर गए । मोटर मार्ग की तरफ जा रही मारुति आल्टो कार तेज बहाव में बह गई ।

घटना के बाद कार के चारों तरफ लोगों की भीड़ लग गई । पानी के तेज बहाव को देखते हुए गाड़ी को रोकने या बाहर निकालने की किसी की हिम्मत नहीं हुई । लोग पानी कम होने के बाद क्रेन से गाड़ी बाहर निकलना का प्लान बनाते दिखे ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts