गुड न्यूज : आयोग ने पहाड़ के अभ्यर्थियों की टेबलेट से कराई परीक्षा

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पहली बार ऑनलाइन लिखित परीक्षा कंप्यूटर के साथ-साथ टेबलेट पर भी आयोजित करायी |  दिनांक 15-03 -2021 को 2 पाली में तथा 16-03-2021 को 1 पाली में प्रदेश के 11 स्थानों पर नगर निगम/ नगर निकायों में कुल 142 लेखा लिपिक पदों पर ऑनलाइन लिखित परीक्षा संचालित की गई […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पहली बार ऑनलाइन लिखित परीक्षा कंप्यूटर के साथ-साथ टेबलेट पर भी आयोजित करायी | 

दिनांक 15-03 -2021 को 2 पाली में तथा 16-03-2021 को 1 पाली में प्रदेश के 11 स्थानों पर नगर निगम/ नगर निकायों में कुल 142 लेखा लिपिक पदों पर ऑनलाइन लिखित परीक्षा संचालित की गई | 

इस परीक्षा के लिए कुल 11,719 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे | जिसमें से 9,942 अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए | 7,177  अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए | प्रदेश के 5 पर्वतीय शहरो पौड़ी,उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व चंपावत में कुल 719 अभ्यर्थियों के लिए तीन पारियों में टेबलेट स्थापित किए गए थे|  इनमें से 468 अभ्यर्थियों ने टेबलेट पर परीक्षा दी |

 टेबलेट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत 65% रहा| टेबलेट पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का फीडबैक भी अच्छा रहा|  सभी परीक्षा केंद्रों को कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत सैनीटॉयज़ किया गया| अभ्यर्थियों व स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग की गई | 

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts