एक बार फिर आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश हुई नाकाम। तमंचा और जिंदा कारतूस संग युवक गिरफ्तार

एक बार फिर आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश हुई नाकाम। तमंचा और जिंदा कारतूस संग युवक गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवमूर्ति के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान यूपी मुरादाबाद जिले के रहने वाले एक युवक को 315 बोर के तमंचे और […]

एक बार फिर आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश हुई नाकाम। तमंचा और जिंदा कारतूस संग युवक गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवमूर्ति के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान यूपी मुरादाबाद जिले के रहने वाले एक युवक को 315 बोर के तमंचे और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने हरिद्वार पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है। जिसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय हरिद्वार के समक्ष पेश किया जाएगा।

हरिद्वार कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि, पकड़ा गया। अभियुक्त मुरादाबाद का निवासी है। पुलिस चेकिंग के दौरान अभियुक्त को शिवमूर्ति रोडवेज़ स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त का नाम रवि सैनी पुत्र विजय सिंह है और इसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए है। इसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जब इससे पूछताछ की गई तो इसके द्वारा बताया गया कि, यह बड़ी घटना को अंजाम देने हरिद्वार आया है। फिलहाल अभियुक्त से पूछताछ जारी है। जिसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।

हरिद्वार पुलिस को चेकिंग के दौरान बडी सफलता मिली और हरिद्वार पुलिस ने यूपी के मुरादाबाद जिले से हरिद्वार पहुंचे इस अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हरिद्वार में बड़ी घटना को अंजाम देनी की बात भी काबुली है। पुलिस ने इस अपराधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है, और इस मामले में आगे की करवाई जारी है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts