उत्तराखंडी होटलियरो के सामने रोजी रोटी का संकट,रोजगार का प्रबंध करें सरकार

देश मे कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बाद अलग अलग राज्यो में लॉकडाउन लगने के बाद होटल के बन्द होने से होटलों में काम करने वाले उत्तराखंडी होटलियरो के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। होटलों के बन्द होने से होटलों में काम करने वाले कई होटलियर अपने घरों को वापस […]

देश मे कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बाद अलग अलग राज्यो में लॉकडाउन लगने के बाद होटल के बन्द होने से होटलों में काम करने वाले उत्तराखंडी होटलियरो के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

होटलों के बन्द होने से होटलों में काम करने वाले कई होटलियर अपने घरों को वापस लौट चुके है।और रोजगार की तलाश कर रहे है।

पहाड़ परिवर्तन समिति में होटलियर समिति के प्रदेश अध्य्क्ष राम सिंह रावत(सैफ)का कहना है कि, कई होटल स्वामियों के द्वारा कोरोना संक्रमण बढ़ने की खबर सुनते ही होटल में कार्य कर रहे स्टाफ को बगैर सैलरी दिए ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

वही हरिद्वार कुम्भ भी तय समय से पहले ही समाप्त होने के कारण होटल व्यवसाय से जुड़े उन पहाड़ी युवाओं को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा| जिन्होंने कुम्भ को देखते हुए बैंकों से कर्ज़ लेकर लाखो रुपये में लीज पर होटल लिए थे।अब उन युवाओं के सामने भी रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

राम सिंह रावत ने सरकार से आग्रह किया है कि, सरकार होटलियरो के लिए स्थाई रोजगार का विकल्प तलाश करें।जिससे होटलियरो के सामने खड़े हुए रोजी रोटी के संकट से कुछ निजात मिले।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

Related Posts