लोल्टी गधेरे में बहे युवक का मिला शव

थराली /  गिरीश चंदोला थराली / सोमवार को ग्वालदम थराली कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोल्टी गधेरे में बहे बाइक सवार का शव मंगलवार को आखिरकार घटना के 24 घंटे बाद बैनोली गांव के समीप गधेरे से बरामद हो गया । लापता बाइक सवार के परिजन बैनोली गांव के ग्रामीणों को साथ लेकर सुबह ही लोल्टी […]

थराली /  गिरीश चंदोला

थराली / सोमवार को ग्वालदम थराली कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोल्टी गधेरे में बहे बाइक सवार का शव मंगलवार को आखिरकार घटना के 24 घंटे बाद बैनोली गांव के समीप गधेरे से बरामद हो गया ।

लापता बाइक सवार के परिजन बैनोली गांव के ग्रामीणों को साथ लेकर सुबह ही लोल्टी गधेरे में युवक की खोजबीन में लगे हुए थे कि, अचानक परिजनों और ग्रामीणों को पत्थरो की आड़ में युवक के हाथ दिखाई दिया ।जिसके बाद करीब जाने पर शव को परिजनों ने पहचाना और इसकी सूचना थाना थराली को दी जिसके बाद sdrf ndrf और पुलिस टीम ने शव को पत्थरो की ओट से बाहर निकाला  दिया है ।

 सोमवार सुबह लोल्टी के उफनते गधेरे में थराली कॉपरेटिव बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात शुभम चंद्रा निवासी बैजनाथ अपनी रॉयल इनफील्ड बुलट के साथ ही पानी की तेज धार में बह गए करीब 25 घंटे के बाद sdrf,ndrf और बैनोली के ग्रामीणों की मदद से थराली पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग विमल प्रसाद का कहना है कि, थाना थराली पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

Related Posts