दरवाजे से लापता मासूम बच्चे का शव मिला बोरे में। परिजनों में मचा कोहराम

दरवाजे से लापता मासूम बच्चे का शव मिला बोरे में। परिजनों में मचा कोहराम रिपोर्ट- मनोज नौडियाल उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने सबको चौंका कर रख दिया। थाना आईटीआई क्षेत्र के दोहरी परसा इलाके में घर के दरवाजे से अचानक लापता हुए डेढ़ साल के मासूम […]

दरवाजे से लापता मासूम बच्चे का शव मिला बोरे में। परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने सबको चौंका कर रख दिया। थाना आईटीआई क्षेत्र के दोहरी परसा इलाके में घर के दरवाजे से अचानक लापता हुए डेढ़ साल के मासूम का शव नाली में बंद बोरे में मिला। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दरअसल आरती और योगेश दोनों दंपत्ति आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम दोहरी परसा में रहते हैं। योगेश बाजपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है, उसका डेढ़ वर्षीय इकलौता बेटा अरनव उर्फ आदि था जो बुधवार की शाम को 4:30 बजे योगेश की पत्नी आरती के साथ घर के बाहर खड़ा था। इस बीच आरती बेटे को दरवाजे पर छोड़ अंदर कपड़े लेने गई। वापस लौटी तो मासूम दरवाजे के बाहर से अचानक लापता हो गया।

बच्चे के माता-पिता और आस-पड़ोस के लोगों ने काफी देर तक बच्चे की तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। तकरीबन 6:30 मासूम अरनव के ताऊ लोकेश, जयपाल और अमित ने नाले में एक बोरा देखा तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। मासूम आदी को उस बोरे में लपेटकर वहां फेंका गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को निकाला। बता दें कि, बच्चे के गर्दन पर नाखून के निशान पाए गए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि, मासूम की गला दबाकर हत्या तो नहीं की गई है फिलहाल थाना प्रभारी कुलदीप ने पुलिस टीम सहित पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मासूम बच्चे के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के पीछे क्या मकसद हो सकता है और कौन लोग हो सकते हैं यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

Related Posts