बड़ी खबर: स्कूल पहुंचे CDO,शिक्षक मिले नदारद। खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी(सी.डी.ओ.)ने धारी और भीमताल के दो स्कूलों का औचक निरीक्षण कर कक्षा 12 के बच्चों की क्लास ली। उन्होंने, हेड़िया विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर सख्त रुख अपनाया। सी.डी.ओ.ने जिलाधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी(सी.डी.ओ.)ने धारी और भीमताल के दो स्कूलों का औचक निरीक्षण कर कक्षा 12 के बच्चों की क्लास ली। उन्होंने, हेड़िया विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर सख्त रुख अपनाया। सी.डी.ओ.ने जिलाधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने धारी और भीमताल ब्लॉक के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हेड़िया गांव के विद्यालय में गंभीर लापरवाही मिली।

जानकारी मिली कि हेड़िया गांव के विद्यालय में कुल 13 बच्चे अध्ययनरत हैं जबकी इस विद्यालय में पिछले तीन दिनो में एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं हुआ है। मौजूद दोनों नियमित शिक्षक अवकाश पर हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ये क्षेत्र जंगली जानवरों वाला है। ऐसी स्थिति में बच्चों को असुरक्षित छोड़ना खतरनाक है। उन्होंने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।

धारी के संत सोमवारी महाराज राजकीय इंटर कॉलेज में कुल 306 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित मिले और व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली तो सी.डी.ओ.ने यहां कक्षा 12 के बच्चों की क्लास ली। उन्होंने बच्चों से संवाद कर कड़ी मेहनत करने, बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने के साथ अनुशासित जीवन जीने को कहा। उन्होंने, शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखें और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें।

Also Read This

हादसा : गहरी खाई में गिरी कैंचीधाम से लौट रही स्कॉर्पियो । एक युवक की मौत; चार घायल

नैनीताल, 3 अक्टूबर। ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के नैनीताल जिले में ज्यूलिकोट-भवाली मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूमियाधार...

ब्रेकिंग : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी । इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देहरादून, 3 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), OBC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts