जिलाधिकारी ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, मुख्य अधिकारी व चार अवर अभियंता कार्यालय से मिले गायब

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल पौड़ी :  जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज जिला पंचायत, जिला आयुर्वेदिक तथा पूर्ति विभाग कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी व चार अवर अभियंता (जेई) कार्यालय से नदारद पाए गए| जिनका जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया।  इस दौरान जिलाधिकारी ने […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी :

 जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज जिला पंचायत, जिला आयुर्वेदिक तथा पूर्ति विभाग कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी व चार अवर अभियंता (जेई) कार्यालय से नदारद पाए गए| जिनका जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों में सफाई व्यवस्था रखने व कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी डाॅ. जोगदण्डे ने जिला पंचायत कार्यालय, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय एवं जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जानकारी ली।

 इस दौरान जिला पंचायत में प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी व चार अवर अभियंता कार्यालय से गायब मिले| जिनका जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

 साथ ही फील्ड कर्मचारियों का हर दिन का डाटा डायरी ऑफिस में रखने को कहा| जिससे पता चल सके कि, फील्ड कर्मचारियों ने किन-किन क्षेत्रों का भ्रमण किया है।

 जिलाधिकारी ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति विभाग में निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभी तक ऑनलाइन हुए राशन कार्ड की जानकारी ली। 

साथ ही कार्यालय में राशन कार्ड बनाने आये लोगों से भी किसी प्रकार की दिक्कत आदि की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कार्यालय में आने वाले लोगों का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए। साथ ही उन्होंने फाइलों का रख-रखाव सही तरीके से रखने के भी निर्देश दिए।

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts