बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडी  जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मोरी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली का परिचय देते हुए रास्ते में रुककर एक स्थानीय ग्रामीण की समस्या सुनी […]

  • होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडी 

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मोरी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली का परिचय देते हुए रास्ते में रुककर एक स्थानीय ग्रामीण की समस्या सुनी और उसके निस्तारण के लिए मौके से ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

मोरी दौरे के दौरान मार्ग में स्थानीय निवासी आसाराम ने जिलाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीण ने बताया कि होम स्टे एवं ‘ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना’ के अंतर्गत मिलने वाले अनुदान से संबंधित उसका प्रकरण लंबे समय से लंबित है। अनुदान की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उसे आर्थिक सहायता प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित बैंक अधिकारी तथा जिला पर्यटन विकास अधिकारी से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को बैंक से संबंधित औपचारिकताओं और आवश्यक कागजी प्रक्रियाओं को अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लाभार्थी को अनुदान का लाभ समय पर मिल सके।

जिलाधिकारी के इस त्वरित हस्तक्षेप से ग्रामीण को अपनी समस्या के शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी न हो और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

Also Read This

सुगंधित पौधों से बनेंगे बाजार योग्य उत्पाद! डॉल्फिन संस्थान में खास ट्रेनिंग

Dehradun News: डॉल्फिन (पी.जी.) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज, देहरादून के फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री एवं केमिस्ट्री विभाग की ओर से “Essential Oils: From Plant...

हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश, इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

Dehradun News: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts