हनुमान जी के अनुयायियों ने नगर पंचायत के बजट को ठिकाने लगाने की कोशिश पर फेरा पानी

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली :

यूँ तो कमीशन बाजी की वजह से सरकारी बजट को ठिकाने लगातार लगाया जा रहा है ।

जो मामला हम आपको बता रहे हैं उसमें हनुमान जी के अनुयायियों द्वारा सरकारी धन को ठिकाने लगाने से रोक दिया गया ।

मामला सतपुली नगर पंचायत का है जहाँ पर साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से एक टीन शेड सेंटपॉल हॉस्पिटल के सामने बनाया जा रहा है, जिसमे पूरे सेड का निर्माण हो गया था, लेकिन सेड इतना मजबूत बनाया गया कि हनुमान जी के अनुयायियों का वजन नही झेल पाया और 10 ही दिन में बीच से झुक गया  ।

अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहाँ टीन शेड के रूप में सरकारी बजट को ठिकाने लगाया जा रहा था लेकिन कुदरत ने इस पर पहले ही सवाल खड़े कर दिये  ।

ठेकेदार को बोल दिया गया है इसको और मजबूत किया जा रहा है  । पहले हल्का था अब मजबूत एंगल लागये जा रहे हैं ।

———/सुशील बहुगुणा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सतपुली———–

अब देखिये यदि ये ठेकेदार को पेमेंट होने के बाद झुकता तो कौन करवाता फिर रिपेयर क्या फिर से उसके लिए बजट दिया जाता ।

ईओ नगर पंचायत के कथन के अनुसार ठेकेदार को बोल दिया गया है मजबूत बनाने के लिए ! तो क्या पहले कमजोर बनाने के लिए कहा था ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts