उक्रांद के पूर्व केंद्रीय महामंत्री ने तीसरे दिन भी आंखों पर काली पट्टी बांध जारी रखा विरोध

हल्द्वानी आज 15 जून 2021 को उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने  तीसरे दिन भी अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध सरकार का विरोध किया । उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि, खबर सुनाई दे रही है कि उत्तर प्रदेश के कुछ जिले उत्तराखंड में […]

हल्द्वानी आज 15 जून 2021 को उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने  तीसरे दिन भी अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध सरकार का विरोध किया ।

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि, खबर सुनाई दे रही है कि उत्तर प्रदेश के कुछ जिले उत्तराखंड में मिलाया जा सकते है।

अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड क्रांति दल पूरे राज्य के निवासियों के साथ सड़क पर उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहेगा राज्य का जो लाभ पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को मिलना था वह अभी तक वैसे ही नहीं मिल रहा है।

उनियाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 4 साल से अधिक कार्यकाल के बाद भी बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे पाई ।बेरोजगार युवाओं से फॉर्म भरवाने के नाम पर सरकार करोडो रुपये वसूली कर चुकी है पर भर्ती नही की । कल ही नर्सों की भर्ती तिथी आगे कर दी , पुलिस,अन्य विभागों में  भर्ती अभी तक नहीं की गई।

उनियाल ने कहा कि, ऐसा लगता है जैसे डबल इंजन की सरकार धृतराष्ट्र की तरह आंखों पर पट्टी बांधकर निर्णय दे रही है। उन्होंने कहा देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग किया जाए और पहले की व्यवस्था लागू की जाए ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts