सरकार ने लाठी चार्ज कर साबित किया आवाज़ उठाना सरकार की शान में गुस्ताखी:मोर्चा

माफियाओं की गोद में बैठी सरकार अपनों पर बरसा रही लाठियाँ-मोर्चा !  गैरसैण बजट सत्र में सरकार से मूलभूत सुविधा माँगना हो गया अपराध !  सड़क चौड़ी करण जैसी छोटी मांग पर सरकार का ध्यान न जाना बहुत ही गैरजिम्मेदाराना ! विकास नगर-  जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघु नाथ सिंह […]

माफियाओं की गोद में बैठी सरकार अपनों पर बरसा रही लाठियाँ-मोर्चा ! 

गैरसैण बजट सत्र में सरकार से मूलभूत सुविधा माँगना हो गया अपराध ! 

सड़क चौड़ी करण जैसी छोटी मांग पर सरकार का ध्यान न जाना बहुत ही गैरजिम्मेदाराना !

विकास नगर- 

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघु नाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान अपनी माँगो को लेकर सरकार का ध्यान अपनी मांग की ओर आकर्षित कर रही है |  मातृशक्ति/ बुजुर्गों आदि  पर सरकार द्वारा बेरहमी से लाठी चार्ज किया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है | सरकार की असंवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, एक छोटी सी सड़क चौड़ी करण जैसी मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलित जनता की तरफ ध्यान देना सरकार ने जरूरी नहीं समझा | 

 सरकार का कुप्रबंधन बना लाठी चार्ज की वजह ! 

सरकार का कुप्रबंधन भी इस लाठी चार्ज के लिए जिम्मेदार है| पूर्व में भी अपने रोज़गार तथा अन्य माँगो को लेकर आंदोलित युवाओं को  सरकार ने बेरहमी से लाठी चार्ज कर घायल कर दिया था तथा जेल में डाल दिया था |  नेगी ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिस जनता ने इस अलोकतांत्रिक/ गैर ज़िम्मेदाराना सरकार को प्रचंड बहुमत दिया, उसी मदमस्त सरकार ने  जनता पर लाठी चार्ज करके यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में आवाज़ उठाना सरकार की शान में गुस्ताखी है यानी एक तरह से राजद्रोह है |

सरकार का लोकतांत्रिक मूल्यों में नहीं रहा विश्वास !   

 ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार का लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं रह गया है | सरकार को सिर्फ  माफियायों के हितों की चिंता है | मोर्चा जनता से अपील करता है कि ऐसी अलोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सड़कों पर उतरें | पत्रकार वार्ता में- मोर्चा महासचिव अकाश  पंवार, सुशील भारद्वाज आदि थे| 

Also Read This

एसजीआरआरआईएमएचएस देहरादून में राष्ट्रीय स्तर की पीडी-टेम कार्यशाला संपन्न। बच्चों की किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएचएस), देहरादून में बाल रोग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 6वीं पीडियाट्रिक डायलिसिस...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में बीच शहर बेकाबू सिटी बस ने 6 लोगो को कुचला। एक की मौत, 5 की हालत गंभीर

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित लालपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक बेकाबू...

Related Posts