बड़ी खबर: सरकार ने जारी किया स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का परिणाम। इंदौर लगातार चौथे साल टॉप पर। लैंसडौन छावनी को मिला चौथा स्थान

सरकार ने जारी किया स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का परिणाम। इंदौर लगातार चौथे साल टॉप पर। लैंसडौन छावनी को मिला चौथा स्थान केंद्र सरकार ने देशभर के शहरों में साफ-सफाई से संबंधित स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा की। इसमें एक बार फिर से पहले पायदान पर इंदौर काबिज है। दुनिया के इस सबसे बड़े […]

सरकार ने जारी किया स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का परिणाम। इंदौर लगातार चौथे साल टॉप पर। लैंसडौन छावनी को मिला चौथा स्थान

केंद्र सरकार ने देशभर के शहरों में साफ-सफाई से संबंधित स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा की। इसमें एक बार फिर से पहले पायदान पर इंदौर काबिज है। दुनिया के इस सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण में 4242 शहरों,92 गंगा के समीप बसे कस्बों की रैंकिंग जारी की जायेगी। 62 छावनी बोर्डों स्वच्छता रैंकिंग में लैंसडौन छावनी ने टॉप 5 में जगह बनाते हुए चोथा स्थान प्राप्त किया है। वहीं मध्य कमान , लखनऊ में द्वितीय व उत्तराखंड की समस्त छावनियों में प्रथम स्थान अर्जित किया है ।उक्त स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के कार्य में कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी भूपति रोहित (आई.डी. ई. एस.) व अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा है।

विशेष रूप से इस कार्य में में छावनी कार्यालय के स्वच्छता निरीक्षक दीपक मिश्रा व सभी स्वच्छता दूतो, समस्त सफाई कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा है। जिनकी मेहनत और लगन से किए कार्यों से लैंसडौन छावनी परिषद को स्वच्छता रैंकिंग में उच्च रैंकिंग प्राप्त हुई है,इस मौके पर मुख्य अधिशासी अधिकारी भूपति रोहित ने कहा कि छावनी परिषद लैंसडौन उपरोक्त सराहनीय कार्य के लिए सभी छावनी परिषद के कर्मचारियों, स्वच्छता दूतो , मीडिया कर्मियों व समस्त जनता को इसके लिए आभार ज्ञापित करता हूं। और सभी लोग बधाई के पात्र हैं। जिनकी मेहनत और लगन से आज छावनी क्षेत्र लैंसडौन इस मुकाम पर पहुंचा है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts