एनआर एलएम के तहत कार्य कर रहे समूह को नहीं मिल पा रहा समुचित लाभ -मोर्चा

इंद्रजीत असवाल   विकास नगर :  आज ग्राम डोभरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह के रूप में कार्य कर रही महिलाओं ने योजना का शत प्रतिशत लाभ ज़रूरतमंदों को दिए जाने, योजनाओं का लाभ कुछ खास चेहतों को दिए जाने के खिलाफ एवं अनियमितता को लेकर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं […]

विकास नगर : 

आज ग्राम डोभरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह के रूप में कार्य कर रही महिलाओं ने योजना का शत प्रतिशत लाभ ज़रूरतमंदों को दिए जाने, योजनाओं का लाभ कुछ खास चेहतों को दिए जाने के खिलाफ एवं अनियमितता को लेकर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघु नाथ सिंह नेगी के सम्मुख अपनी समस्याओं को रखा, जिस पर मोर्चा अध्यक्ष ने शासन- प्रशासन तक उनकी बात पहुंचाने का भरोसा दिलाया |  

रघु नाथ नेगी ने कहा कि उक्त योजना के तहत कार्य कर रही महिलाओं को रोज़गार से आर्थिक संपन्नता, उनके विकास एवं वास्तविक ज़रूरतमंद तथा गरीब, विकलांग व विधवा महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाने को लेकर स्वयं सहायता समूह को जागरूक होने की आवश्यकता है,  जिससे  योजना का शत प्रतिशत लाभ  ज़रूरतमंदों  को मिल सके |  जानकारी के अभाव में वास्तविक ज़रूरतमंद महिलाओं का हक कुछ सेटिंग बाज उठा रहे हैं, जिसका पोस्टमार्टम किया जाना जरूरी है !               

समूहों की क्लस्टर अध्यक्ष श्रीमती कल्पना बिष्ट ने भी अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने कहा कि योजनाओं में जैसे जूट बैग बनाने, टेक होम राशन पैकिंग योजना एवं अम्मा कैंटीन इत्यादि का कार्य उसके टेंडर आदि का स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मालूम नहीं पड़ता, जिस कारण वे वंचित रह जाती हैं | इनकी प्राथमिकता समूह से जुड़ी अति गरीब,विधवा बहनो ओर विकलांगों को दी जानी चाहिए..अभी iprp के पदों का चुनाव हुआ उसका भी गाँव के संगठनों को कोई जानकारी नही।  उसका लाभ भी चेहतों ने उठाया। गाँव की सक्रिय बहनो को उनके काम का मेहनताना नही देते,  जिनको मिलता है वो भी पूरा नही मिलता | सालों के मेहनताना पेंडिंग पड़े हैं। सहायता समूह को स्टार्टअप फंड एवं  प्रशिक्षण भी  सही समय पर नहीं मिल पाता | *प्रशिक्षण मांगते रहो , यदि आ गया तो उसके मापदंड ऐसे हैं, जिनका सर है ना पैर|  कार्यक्रम में- दीपा रावत, रोशनी, सुनीता गुसाईं, सरिता भट्ट, रीना, सुमन नेवली, मंजू, नीरू त्यागी, सोनी, राखी,बीना, कला देवी, निर्मला, पूनम, शशि, इमराना, सलमा, माधुरी, नीतू रानी, बिंद्रा, अनीता चौहान, सुनीता, करनजीत, बालेश्वरी देवी, कमला देवी, मोनिका, सोनिया, आमो देवी, उषा, लक्ष्मी, सतीश, मीरा आदि थे !

Also Read This

एसजीआरआरआईएमएचएस देहरादून में राष्ट्रीय स्तर की पीडी-टेम कार्यशाला संपन्न। बच्चों की किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएचएस), देहरादून में बाल रोग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 6वीं पीडियाट्रिक डायलिसिस...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में बीच शहर बेकाबू सिटी बस ने 6 लोगो को कुचला। एक की मौत, 5 की हालत गंभीर

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित लालपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक बेकाबू...

Related Posts