हाईकोर्ट ने हाइकोर्ट बार एसोशिएशन को कोतवाल द्वारा अधिवक्ता से अभद्रता करने पर याचिका दाखिल करने के दिए आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अधिवक्ता प्रभात बोरा के साथ पिथौरागढ़ के कोतवाल रमेश तनवर द्वारा अभद्रता करने के मामले में सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट बार एसोशिएशन से याचिका दाखिल करने को कहा है ।

मुख्य न्यायधीश आर.एस.चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ ने मामले में कल सुनवाई करने की बात कही है ।

आज उच्च न्यायालय में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह रावत, महासचिव विकास बहुगुणा ने खण्डपीठ के सामने एक घटना रखी।

उनकी तरफ से कहा गया कि, अधिवक्ता किसी केस के सिलसिले में पिथौरागढ़ कोतवाली गए हुए थे। इस बीच गाड़ी की पार्किंग को लेकर उनकी कोतवाल से बात चल ही रही थी कि कोतवाल ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अधिवक्ता के साथ मारपीट की और उन्हें बन्द करने की धमकी दी ।

ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया । बार के सदस्यों को इसकी जानकारी मिलने के बाद सभी मुख्य न्यायाधीश से मिलने पहुंचे ।

न्यायालय ने बार एसोसिएशन को याचिका दायर करके को कहा और मामले में कल सुनवाई करने का भरोसा दिया । पीड़ित अधिवक्ता ने इसकी शिकायत पिथौरागढ़ के एस.पी.सुखबीर सिंह से की जिसके बाद आरोपी कोतवाल को लाइन हाजिर करते हुए जिले से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया। कुमाऊं के आई.जी.अजय रौतेला ने भी इस बात की पुष्टि की है ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts