अल्पसंख्यक समाज के हित केवल और केवल भाजपा में ही सुरक्षित: ‘विकल’

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना

  • भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्वोत्तर रेलवे की जेडआरयूसीसी (ZRUCC) सदस्य खूब सिंह ‘विकल’ का स्वागत किया गया| 

सितारगंज, उधम सिंह नगर:

अल्पसंख्यक समाज के हित केवल और केवल भाजपा में ही सुरक्षित हैं, इसीलिए आज अल्पसंख्यक समाज तेजी से भाजपा से जुड़ रहा है। यह बात मंगलवार को खूब सिंह विकल ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर विकल का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया।

यहाँ वार्ड संख्या चार में वरिष्ठ भाजपा नेता इम्तियाज अंसारी के आवास पर मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्वोत्तर रेलवे की जेडआरयूसीसी (ZRUCC) सदस्य खूब सिंह ‘विकल’ ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा को लेकर जो भ्रम था, अब वो दूर हो चुका है। यही वजह है कि आज अल्पसंख्यक समाज तेजी से भाजपा में शामिल हो रहा है। इससे पूर्व रेल मंत्रालय द्वारा  विकल को पूर्वोत्तर रेलवे की जेडआरयूसीसी (ZRUCC) का  सदस्य बनाएं जाने पर खूब सिंह ‘विकल’ का अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं मिष्ठान वितरण कर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts