अधिकारियों की तनातनी का मामला “नो वर्क नो पे”No work No pay में हुआ तब्दील

रिखणीखाल-  सहायक विकास अधिकारी पंचायत और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियो का तनातनी का मामला अब “नो वर्क नो पे”No work No pay में तब्दील हुआ। रिखणीखाल प्रखंड में अभी दो दिन पहले सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनूप भंडारी और संख्या में नौ ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों में तनातनी,आरोप प्रत्यारोप,शासकीय कार्यो की अवहेलना,निलम्बन का मामला प्रकाश […]

रिखणीखाल- 

सहायक विकास अधिकारी पंचायत और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियो का तनातनी का मामला अब “नो वर्क नो पे”No work No pay में तब्दील हुआ।

रिखणीखाल प्रखंड में अभी दो दिन पहले सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनूप भंडारी और संख्या में नौ ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों में तनातनी,आरोप प्रत्यारोप,शासकीय कार्यो की अवहेलना,निलम्बन का मामला प्रकाश में आया था।

खूब खबरें चली थी।अब कुछ आपसी बातचीत,माफीनामा समझौतों से सहमति बनी है लेकिन सहायक विकास अधिकारी पंचायत के सख्त रवैये व अनुशासन प्रिय होते हुए अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए इन सभी नौ ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का माह जून 2021 का वेतन रोक दिया है।

भंडारी का कहना है कि, जब शासकीय काम ही नहीं किया तो वेतन किस बात का दिया जाये।

उन्होंने  स्पष्ट शब्दों में कहा कि, मैंने नियम के मुताबिक “नो वर्क नो पे” का फार्मूला प्रयोग किया है ताकि अन्य कर्मचारियो को भी भविष्य में सबक सीखने को मिले।

उन ग्राम विकास अधिकारियो के नाम जिनका कार्य में शिथिलता,आदेशों का अनुपालन न करना आदि के कारण जून 2021 का वेतन रूका है-

सर्व राजेश चन्द्र जोशी,सुबोध रूडोला,जितेन्द्र सिंह,जयबीर सिंह,कुमारी ज्योति रावत,प्रदीप कुमार,श्रीमती गुणमाला कश्यप,मुकेश बहुगुणा,रजनीश कुमार।

अन्त में उन मीडिया कर्मियो,न्यूज पोर्टलो को धन्यवाद करना नहीं भूले जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनका सहयोग व मार्गदर्शन,मनोबल बढाया।जैसे  पर्वतजन ,पहाड़ समाचार लाइव

अब रिखणीखाल में पहली बार ऐसे अधिकारी आये हैं जो अपने अधिकारो व कर्तव्यो का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।रिखणीखाल की अधिकांश गणमान्य लोगो ने इनका मनोबल बढाया।माननीय विधायक लैंसडौन,प्रधान संगठन,क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने भी प्रमुखता से साथ दिया।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts