गजब: मंत्री जी सरकार की उपलब्धियां गिनवाना नहीं भूले। भूले बस मंत्रालय में “आ” की मात्रा लगाना

मंत्री जी सरकार की उपलब्धियां गिनवाना नहीं भूले। भूले बस मंत्रालय में “आ” की मात्रा लगाना

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना,
भारत सरकार की महत्वकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत उधम सिंह नगर जिले के कुला गांव में पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे द्वारा जिले के तीन तहसीलों के 6,598 किसानों को स्वामित्व योजना के कार्ड वितरण कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मार्च तक जिले के 50,000 किसानों को इस योजना के तहत जोड़ा जाएगा।

पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज देश के 6 राज्यों के 763 गांव में प्रॉपर्टी कार्ड के वितरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल मोड में किया गया। उत्तराखंड के 2 जिले उधम सिंह नगर और पौड़ी को इस योजना में शामिल किया गया है। स्वामित्व योजना के पायलट फेस के तहत आज जिले के 40 गांव के 6,598 लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के शुभारंभ के बाद प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे द्वारा प्रॉपर्टी कार्ड वितरण किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के कई किसानों से वार्ता भी की गई।

इस दौरान पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि, भारत सरकार की योजना से उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के लाखों किसानों को स्वामित्व योजना का लाभ मिलेगा। अब किसानों को बैंक से आसानी से ऋण भी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि, उधम सिंह नगर जिले के 50,000 लोगों को भूमि धरी का अधिकार इस योजना के तहत मिलने जा रहा है। किसान जमीन के एवज में बैंक से ऋण जमीन की खरीद-फरोख्त करो भी अब आसानी से कर सकता है। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया।

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि, जिले की तीन तहसील रुद्रपुर, गदरपुर और किच्छा की 6,598 किसानों को आज प्रॉपर्टी कार्ड वितरण किया जा रहा है। आने वाले समय में जिले के 50,000 किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts