दुःखद:नाबालिग ने छत से लटक कर की अपनी जीवन लीला समाप्त

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के चोपड़ा गांव की रहने वाली एक नाबालिग बच्ची ने चुन्नी को गले और छत से बांधकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है ।         नैनीताल में ज्यूलिकोट के निकट […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल के चोपड़ा गांव की रहने वाली एक नाबालिग बच्ची ने चुन्नी को गले और छत से बांधकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉर्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है ।

        नैनीताल में ज्यूलिकोट के निकट चोपड़ा गांव में रहने वाले एक नेपाली परिवार की 13 वर्षीय नाबालिग बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया । पुलिस को गुरुवार शाम सूचना मिली कि चोपड़ा गांव में एक बच्ची ने आत्महत्या कर ली है । ज्यूलिकोट पुलिस टीम चौकी इंचार्ज जे.एस.संधू अपने साथ गोविंद उप्रेती और भूपेंद्र सिंह के साथ घटनास्थल पहुंचे । कमरे में छत की बल्ली से शव को उतारा गया । नाबालिग नेपाली  मूल के कुल बहादुर की बेटी थी । 

मृतक के माता पिता बीते दस वर्षों से चोपड़ा में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं । घटना के दौरान दोनों परिजन हर रोज की तरह काम पर गए थे । प्रारंभिक जांच में पता चला कि, मृतका के साथ घर में उसका छ वर्षीय भाई भी था। जिसकी सूचना के बाद स्थानीय लोग और परिजनों को घटना की जानकारी मिली । पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा भरा और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है, लेकिन आत्महत्या का कोई ठोस कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts