Uttarakhand News: चर्चित भूमि विवाद में विधायक के बेटे का नाम, मचा हड़कंप। DM ने बैठाई हाई लेवल जांच

उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एक चर्चित भूमि विवाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के पुत्र अतुल पांडे का नाम सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला बाजपुर तहसील के ग्राम सैंमलपुरी से जुड़ा है, जहां निवासी नन्नी देवी (पत्नी स्वर्गीय तुला सिंह) ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खाता संख्या 20 के अंतर्गत आने वाली जमीन को वर्ष 2010-11 में नियमों के विपरीत हस्तांतरित किया गया।

नन्नी देवी के अनुसार, यह भूमि अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित थी, जिसे नियमों के तहत किसी सामान्य वर्ग के व्यक्ति के नाम ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद, यह जमीन कथित रूप से विधायक के पुत्र अतुल कुमार पांडे के नाम दर्ज कर दी गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में न्यायालय का निर्णय आने के बाद भी उन्हें भूमि पर कब्जा नहीं मिल पाया। उन्होंने यह भी कहा कि मामला एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ा होने के कारण प्रशासनिक स्तर पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें न्याय से वंचित रहना पड़ा।

डीएम ने लिया संज्ञान 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में एडीएम (वित्त/राजस्व) को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि एसडीएम बाजपुर को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भी समिति का सदस्य नामित किया गया है, ताकि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि समिति शिकायत के सभी बिंदुओं की गहन जांच कर 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This:

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts