नैनिताल: नगर पालिका के चेयरमैन ने गिनाई अपने दो वर्ष की उपलब्धियां

नगर पालिका के चेयरमैन ने गिनाई अपने दो वर्ष की उपलब्धियां

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। नैनीताल के नगर पालिका चेयरमैन ने अपने दो वर्ष की उपलब्धि बताते हुए करोड़ों के जनहित के कार्यों के बारे में बताया। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के दो वर्ष पूरे होने पर आज प्रेसवार्ता कर कूड़ा निस्तारण, कार पार्किंग, गैस पाइप लाइन आदि के बारे में बताया। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि, दो वर्षों में पालिका ने सभी वार्डो में लगभग 5 करोड़ के कार्य जनहित में किए और भविष्य में पालिका एलडीए के साथ मिलकर तल्लीताल में पार्किंग बनाने जा रही है।

उन्होंने बताया कि, वो एच.पी.सी.एल की गैस पाइपलाइन मल्लीताल में लगाने जा रहे हैं, जिसका कार्य प्रगति पर है। साथ ही नैनीताल शहर के कूड़े के निस्तारण के लिए सरकार की अमृतम योजना के तहत 2 करोड़ की लागत से नायरण नगर में प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस प्लांट की मदद से लगभग 30 टन कूडे को ग्राफीन, तेल और खाद में तब्दील कर बेचा जाएगा, जिससे पालिका की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts