चार दिन में खुला राष्ट्रीय राजमार्ग चंद घंटों बाद फिर से भूस्खलन के कारण हुआ बन्द।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल जिले के वीर भट्टी में भूस्खलन से चार दिन में खुला एन.एच. चंद घंटों बाद फिर से भूस्खलन के कारण बन्द हो गया है । राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ी से मलुवा आने के बाद दोबारा सड़क को बंद कर दिया गया है । पहाड़ी से गिरता मलुवा कैमरे में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के वीर भट्टी में भूस्खलन से चार दिन में खुला एन.एच. चंद घंटों बाद फिर से भूस्खलन के कारण बन्द हो गया है । राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ी से मलुवा आने के बाद दोबारा सड़क को बंद कर दिया गया है । पहाड़ी से गिरता मलुवा कैमरे में कैद हो गया है ।

नैनीताल से 17 किलोमीटर दूर ज्यूलिकोट के समीप वीर भट्टी में बीते शुक्रवार भूस्खलन से एन.एच.बन्द हो गया था । भारी भूस्खलन के बाद बन्द सड़क को खोलने का काम शनिवार से नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एन.एच.आर.ए.)ने शुरू किया । लगातार चार दिन काम करने के बाद आज सवेरे सड़क को साफ करके छोटे बड़े वाहनों के लिए खोला गया था । आज दोपहर में हल्की बरसात के बीच पहाड़ी से धीरे धीरे मलुवा गिरना शुरू हो गया । मलुवा सड़क में आकर जमा हो गया जिसके कारण वाहनों की आवाजाही कुछ दूरी पर रोक दी गई । मार्ग को खोलने की सूचना के बाद छोटे बड़े वाहनों को इस मार्ग की तरफ डाइवर्ट कर दिया गया था, जिन्हें मार्ग में मलुवा आने के बाद दोबारा वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया । अब विभाग बरसात रुकने के बाद मलुवे को हटाने की तैयारी कर रहा है । ये राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)दिल्ली से नैनीताल को जाने वाले मार्ग का एक्सटेंशन है जो ज्यूलिकोट, भवाली से होते हुए कर्णप्रयाग जाता है ।

 

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts