राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रख करवा दी पार्किंग

रिपोर्ट /मनोज नोडियल  कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रख करवा दी पार्किंग ।उत्तराखंड में अधिकारियों का कितना अधिक बोलबाला है कि उनके सामने कानून, संवैधानिक नियम कूड़े के ढ़ेर से लगते हैं। अधिकारियों के वर्चस्व और हिटलर शाही प्रभाव एक विभाग है जो अपने बलबूते जैसे चाहे वैसे नियम […]

रिपोर्ट /मनोज नोडियल 

कोटद्वार।

राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रख करवा दी पार्किंग ।उत्तराखंड में अधिकारियों का कितना अधिक बोलबाला है कि उनके सामने कानून, संवैधानिक नियम कूड़े के ढ़ेर से लगते हैं।

अधिकारियों के वर्चस्व और हिटलर शाही प्रभाव एक विभाग है जो अपने बलबूते जैसे चाहे वैसे नियम बना सकता है। जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग यानी कि नेशनल हाईवे के नाम से जाना जाता है।

कहने और संवैधानिक नियमों के अनुसार विभाग का काम पूरे देश को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण,उनका रखरखाव और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पूरे देश से आने जाने वाले वाहनों को असुविधाओं से बचाते हुए सुचारू परिवहन सुविधा मजबूत करना होता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरकारी, गैर-सरकारी कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता जो यातायात को बाधित करता हो।उत्तराखंड के कोटद्वार में भी राष्ट्रीय राजमार्ग 534 मेरठ बद्रीनाथ गुजरता है।

कोटद्वार में लम्बे समय से पार्किंग की समस्या बनी हुई है। कोटद्वार पुलिस और प्रशासन ने इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीचों-बीच डिवाइडर के रूप में वाहनों की पार्किंग बना डाली है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर किन नियमों के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर पार्किंग के बहाने अव्यवस्थित किया जा रहा है।

पार्किंग के कारण कई बार लम्बा जाम लग रहा है। जबकि पुलिस द्वारा पार्किंग ट्रायल के रूप में किया गया था, परन्तु लगता है यह पार्किंग स्थाई होने वाली है।

बताते चलें कि राष्ट्रीय राजमार्ग अपनी सड़कों के किनारे किए अतिक्रमण को न्यायालय के आदेशों के बाद भी नहीं हटा पाया है ऊपर से से सड़क का और अतिक्रमण करवा दिया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की पार्किंग से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts