पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

शासकीय प्रवक्ता कौशिक की राजनीतिक भूल ने करा दी सरकार की फजीहत। मुन्ना का बयान हास्यापद

January 5, 2021
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

शासकीय प्रवक्ता कौशिक की राजनीतिक भूल ने करा दी सरकार की फजीहत। मुन्ना का बयान हास्यापद

– बेहतर होता कि कौशिक मीडिया को ही गिना देते उपलब्धियां
– मुन्ना का बयान हास्यापद, पहले क्यों स्वीकारी चुनौती

आम आदमी पार्टी को कांग्रेस और भाजपा बहुत हलके में ले रहे हैं। दोनों दल बहुत ही कांफिडेंट हैं कि, आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपना वर्चस्व नहीं बना सकती है। कारण, आप के पास न तो कोई बड़ा चेहरा है और न ही उनका अभी कैडर है। जबकि भाजपा बूथ स्तर से भी आगे पन्ना तक पहुंच चुकी है और कांग्रेस मरे हुए शिकार पर अपना कब्जा करना चाहती है। यानी एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर के आधार पर सत्ता के शीर्ष पर पहुंचना चाहती है। दोनों दल अब तक बारी-बारी प्रदेश पर शासन करते रहे हैं। आम आदमी पार्टी के लिए महज 12 महीने का वक्त है और उन्हें लगभग 80 लाख मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने में दिक्कत है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि, भले ही आप का अभी प्रदेश में कोई राजनीतिक आधार नहीं है, लेकिन मनीष सिसोदिया महज तीन विजिट में ही आप को चर्चा में तो ले ही आए। जानकार बताते हैं कि, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भारी राजनीतिक भूल की है। उन्हें मनीष सिसोदिया की चुनौती को स्वीकार ही नहीं करना था। क्योंकि ऐसे तो कोई भी सरकार को चुनौती दे सकता है, तो क्या सरकार को उनकी चुनौती स्वीकार करनी होगी। ऐसे चुनौती देने वालों की लंबी लाइन लग जाएगी। सरकार चुनौतियों का जवाब देते-देते थक जाएगी। शायद यही कारण रहा होगा कि, कौशिक चुनौती से मुकर गये।

लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और त्रिवेंद्र सरकार की फजीहत। रही-सही कसर त्रिवेंद्र चचा के विधानसभा क्षेत्र के स्कूल की हालात और वहां के गंदे टायलेट ने पूरी कर दी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार मदन कौशिक को सिसोदिया के समानांतर प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की कोई पांच उपलब्धियां गिना देनी थी। लेकिन कौशिक और भाजपा दोनों इससे चूक गये। मीडिया तब तक मनीष को जबरदस्त कवरेज दे चुका था और सोशल मीडिया पर त्रिवेंद्र सरकार की फजीहत हो चुकी थी।

पार्टी प्रवक्ता मुन्ना सिंह का यह बयान हास्यापद है कि, आप नेता इस लायक नहीं हैं कि उनका जवाब दिया जाए। राजनीति और युद्ध में कहा जाता है कि, दुश्मन को कमजोर समझना मूर्खता है। भाजपा-कांग्रेस यही कर रहे हैं। हरियाणा में 11 महीने पुरानी जेजेपी को भाजपा ने हल्के में लिया और आज आलम यह है कि, दुष्यंत चौटाला को मजबूरी में उप-मुख्यमंत्री बनाना पड़ा। दिल्ली में भी यही हुआ और तीन बार से केजरीवाल सीएम है तो कांग्रेस-भाजपा सावधान।


Previous Post

पंचायतीराज कर्मियों को नौकरी से निकाल देने पर गुस्साये कर्मियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला। दिया अल्टीमेटम

Next Post

हाईकोर्ट: जसपुर तहसील से 19 गाँवो को हटाकर काशीपुर में मर्ज करने पर जवाब तलब सरकार

Next Post

हाईकोर्ट: जसपुर तहसील से 19 गाँवो को हटाकर काशीपुर में मर्ज करने पर जवाब तलब सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: बदरीनाथ से लौट रही 42 तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग।  टला बड़ा हादसा..
  • बड़ी खबर: मसूरी मालरोड पर पीआरडी जवान ने युवक को जड़ा थप्पड़। भड़के स्थानीय लोग, हुआ हंगामा..
  • No update
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बीपीएएलएम रेजिमन से शुरू हुआ एमडीआर टीबी का आधुनिक उपचार, छह माह में पूरी होगी इलाज की प्रक्रिया
  • बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल। कई डॉक्टरों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट ..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!