रुलेक संस्था ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक मुख्य सचिव के खिलाफ की अवमानना याचिका दायर

रुलेक संस्था ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक मुख्य सचिव के खिलाफ की अवमानना याचिका दायर   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्यमंत्री के आवासों का किराया और अन्य भत्ते भरने के आदेशों के बावजूद रुपया जमा नहीं करने पर देहरादून की रुलेक संस्था ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक मुख्य […]

रुलेक संस्था ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक मुख्य सचिव के खिलाफ की अवमानना याचिका दायर

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्यमंत्री के आवासों का किराया और अन्य भत्ते भरने के आदेशों के बावजूद रुपया जमा नहीं करने पर देहरादून की रुलेक संस्था ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है। रुलेक संस्था ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और भुवन चंद्र खंडूड़ी के अलावा मुख्य सचिव ओम प्रकाश के खिलाफ उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दायर की है।

इससे पूर्व वर्ष 2019 में उच्च न्यायालय की खण्डपीठ ने सभी नामित पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवासों का ब्याज समेत किराया भरने के आदेश दिए थे। संस्था ने पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी संविधान की अनुच्छेद 361 के अंतर्गत नोटिस जारी किया है। नियमानुसार, राज्यपाल के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने से दो माह पूर्व सूचना देनी पड़ती है। मामले की सुनवाई कल शुक्रवार को होगी।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts