पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

रंवाई बसन्तोत्सव में महक रही है रंवाई के पकवानों की खुशबू

February 22, 2021
in पर्वतजन
latest uttarakhand news,
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

पुरोला(नीरज उत्तराख॔डी):

  • अरसा,उडद दाल की बडील,चटनी का स्वाद खींच रहा है बहार से आने वाले लोगों को।
  • देहरादून परेड ग्राउण्ड में भी कई बार सज चुकी है,रवांई की रसोई।

अगर आप रवांई की संस्कृति से सरोकार रखते है और संकृति के विभिन्न पहलुओं से रू-ब-रू होना चाहते है|  उसके रंग में रंग कर सराबोर होना और रवांई के पारंपरिक पकवानों का जायका लेना चाहते है, तो पुरोला में चल रहे रवांई महोत्सव में अपनी तशरीफ जरूर लाएं ।  यहां आप को रवांई की वेषभूषा और खान पान की झलक देखने को मिलेगी।

पहली बार रवांई की रसोई के परंपरागत पकवान  बसंत मेले में  आकर्षण का केन्द्र बनें है,पुरोला नगर पंचायत के अंतर्गत  चल रहे रंवाई बसन्तोत्सव विकास मेले में लोगों की खूब भीड़ जुट रही है, लोग रंवाई की रसोई में बने पारंपरिक,पहाड़ी व्यंजनों का खूब जायका ले  रहे हैं ।

वहीं रामा सिराईं कमल सिराईं की इस बाजार की पौराणिक जातर व बसन्तोत्सव मेले में गांव से महिलाएं पारंपरिक वेषभूषा कुर्ती,डांठू,ऊनी धोती (पखटी) पहन आ रही हैं तो पुरुष ऊनी सुंतण,फेड सिकोली(टोपी) कुर्ता व कोट में सजे दिख मेले का आकर्षण बढा कर लोक संस्कृति को संरक्षित करने की अलख जगा रहे है।

दूसरी ओर अब मेला स्थल पर सजी स्टाल रंवाई की रसोई के  विशुद्ध पहाड़ी व्यंजन सबका ध्यान आकर्षित कर पकवानों का स्वाद चखने  को लालायित कर रही है।   रवांई रसोई में शुद्ध जैविक उत्पादों से बनें पारंपरिक पकवान चावल आटे से बने अरसे, मसूर दाल की बडील,पकोड़े,मंडुवे के आटे के बने डिंडके, सिलबट्टे की चटनी,सिडक़े,अश्के,लेमड़ी,बटाणी,घेंड, लगड़ी आदि कई प्रकार के व्यंजन आंगतुकों को  परोस जा रहे हैं । रवांई रसोई  मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हैं।

रंवाई रसोई कि संचालिका नौ गांव की जमुना रावत व कौशल्या कहती हैं कि बीते दो दशकों से रवांई क्षेत्र के जातर,त्योहारों,विवाह समारोह व मेलों में लोगों की थालियों से पारंपरिक व्यंजन विलुप्त होते जा रहे है।

 पारंपरिक खान पान,व्यंजनों को संरक्षित रखने के लिए कई ग्रामीण महिला समूहों की मदद से यह कार्य शुरु किया है, कई बड़े बड़े शहरों में भी हाट मेलों व समारोह में स्टाल लगा कर रंवाई रसोई में बने शुद्ध व स्वास्थ्यवर्धक पारंपरिक पकवानों के लजीज स्वाद से लोगों को परिचित करवाने का काम कर रहे हैं। 

नगर पंचायत अध्यक्ष हरि मोहन नेगी ने बताया कि रवांई क्षेत्र की अपनी पौराणिक,पारंपरिक रीतिरिवाजों, खान-पान, पहनावे गीत,संगीत,वेशभूषा को संरक्षित करने के लिए अपनी चीजों को बढ़ावा देना मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है,सरकार को भी मेले महोत्सव को प्रोत्साहित कर संस्कृति,भाषा,पहनावे को संरक्षित करने पर जोर देना चाहिए।


Previous Post

संस्कृति को बचाने के लिए कई अहम निर्णय लिए:पर्वतीय जन मंगल सेवा समिति

Next Post

आक्रोशित जनता:प्रस्तावित गदरपुर बाईपास निर्माण कार्य अधर में 

Next Post
latest uttarakhand news

आक्रोशित जनता:प्रस्तावित गदरपुर बाईपास निर्माण कार्य अधर में 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: बदरीनाथ से लौट रही 42 तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग।  टला बड़ा हादसा..
  • बड़ी खबर: मसूरी मालरोड पर पीआरडी जवान ने युवक को जड़ा थप्पड़। भड़के स्थानीय लोग, हुआ हंगामा..
  • No update
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बीपीएएलएम रेजिमन से शुरू हुआ एमडीआर टीबी का आधुनिक उपचार, छह माह में पूरी होगी इलाज की प्रक्रिया
  • बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल। कई डॉक्टरों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट ..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!