नैनिताल: भारतीय फौज के जवानों ने मशाल रैली निकाल दिया फौज की ताकत और बलिदान का संदेश

भारतीय फौज के जवानों ने मशाल रैली निकाल दिया फौज की ताकत और बलिदान का संदेश   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में सेना दिवस के मौके पर एन.सी.सी. और भारतीय फौज के जवानों ने मौल रोड में एक मशाल रैली निकालकर भारतीय फौज की ताकत और बलिदान का संदेश दिया। इस मौके […]

भारतीय फौज के जवानों ने मशाल रैली निकाल दिया फौज की ताकत और बलिदान का संदेश

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में सेना दिवस के मौके पर एन.सी.सी. और भारतीय फौज के जवानों ने मौल रोड में एक मशाल रैली निकालकर भारतीय फौज की ताकत और बलिदान का संदेश दिया। इस मौके पर रैली में उपस्थित उत्साहित लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। वीरभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में रैली आयोजित करने के बाद आज कारवां सेना दिवस के रोज नैनीताल की मॉल रोड में गुजरता दिखा। बीते वर्ष 15 जनवरी को 1947 की जीत के 50वें विजय वर्षगाठ के रूप मे मनाया जा रहा है।

इस रैली मे डी.एस.बी कैंपस के एन.सी.सी छात्रों ने भी भाग लिया। एन.सी.सी.आर्मी बटालियन के कैडेट धीरज चंद्र कुरैई ने बताया कि, यह रैली पूरे भारतवर्ष में हमारे वीरगति को प्राप्त हुए जवानो की जानकारी देने के लिए था। उन्होंने बताया कि, देशभर में कुल 4 मशाल रैली घुमाई जाएगी जो कि नेशनल वार मेमोरियल से लाकर हर एक परम वीर चक्र और महावीर चक्र से नवाजे गये शहीद के बलिदान से लोगो को रूबरू करवाएगी। यह दुनियाभर के लिए संदेश है कि, भारत किसी भी परिस्तिथि मे डठकर खडा है। इस रैली के द्वारा 1947 मे शहीद हुए जवानो के गाँव से उनकी जन्मभूमि की मिट्टी नेशनल वार मेमोरियल मे लाकर उनकी शहादत को नमन किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts