बड़ी खबर: साइबर ठगों का खौफनाक दुस्साहस! दरोगा को बोनट पर घसीटकर फेंका

कुमाऊं रिपोर्ट- विशाल सक्सेना

जनपद उधम सिंह नगर- दिनेशपुर

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से साइबर अपराध से जुड़ी बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिनेशपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि बदमाशों ने हरियाणा पुलिस के एक दरोगा को कार के बोनट पर घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए और बाद में चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस विभाग में भी इस दुस्साहस को लेकर भारी नाराजगी है।

हरियाणा पुलिस की साइबर टीम पहुंची थी दबिश देने

जानकारी के अनुसार साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान हरियाणा पुलिस की साइबर टीम को जानकारी मिली की साइबर अपराध के तार उधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र से जुड़े थे।

इसी सिलसिले में हरियाणा पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के साथ एक संदिग्ध ठिकाने पर दबिश देने पहुंची थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध साइबर अपराधियों ने मौके से भागने की कोशिश की।

जब हरियाणा पुलिस के एक दरोगा ने आरोपियों की गाड़ी रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने वाहन रोकने के बजाय दरोगा को ही बोनट पर घसीटना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि दरोगा काफी दूर तक बोनट पर लटके रहे और खुद को बचाने की कोशिश करते रहे। इसके बाद आरोपी उन्हें चलती कार से नीचे फेंककर फरार हो गए।

घायल दरोगा का इलाज जारी

घटना में घायल हुए दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस विभाग ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। कई टीमों को दबिश के लिए लगाया गया है।

पुलिस पर हमला या सिस्टम को चुनौती?

इस घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस पर हमला करने से भी नहीं डर रहे।

मामला अब केवल साइबर अपराध तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह सीधे कानून व्यवस्था और पुलिस की सुरक्षा से भी जुड़ गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद दिनेशपुर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts