वन्यजीवों का राजा कहा जाने वाले बाघ ने छोड़ा गजराज(हाथी)के लिए भागकर रास्ता

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में वन्य जीवों के लिए मशहूर कॉर्बेट नेशनल पार्क में वन्यजीवों का राजा कहा जाने वाला बाघ(टाइगर) गजराज(हाथी)के लिए भागकर रास्ता छोड़ रहा है । नैनीताल जिले में कॉर्बेट नैशनल पार्क के ढिकाला जोन की ठंडी सड़क में बाघ और हाथी आमने सामने हो गए। जंगल का राजा कच्ची सड़क में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में वन्य जीवों के लिए मशहूर कॉर्बेट नेशनल पार्क में वन्यजीवों का राजा कहा जाने वाला बाघ(टाइगर) गजराज(हाथी)के लिए भागकर रास्ता छोड़ रहा है ।

नैनीताल जिले में कॉर्बेट नैशनल पार्क के ढिकाला जोन की ठंडी सड़क में बाघ और हाथी आमने सामने हो गए। जंगल का राजा कच्ची सड़क में आराम फरमा रहा है । तभी उसे एक आहट सुनाई देती है और पलटकर देखने पर मस्तानी चल में आता एक टस्कर हाथी दिखाई देता है । जानवरों में सर्व शक्तिशाली माना जाने वाला बाघ इस आक्रामक प्रवृति के टस्कर हाथी से पंगा मोल लेने का मन त्याग देता है । बाघ भागते हुए रास्ता छोड़कर जंगल की तरफ चला जाता है । हाथी अपनी मस्तानी चाल में आगे बढ़ जाता है ।

दरअसल कोरोना काल में कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है । ऐसे में वनकर्मी और वन अधिकारी समय समय पर गश्त करते रहते हैं । ऐसे ही घने जंगल में गश्ती के दौरान किसी वनकर्मी ने बाघ और हाथी के आमने सामने आने का ये वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts