पर्यटन मंत्री ने चौबट्टाखाल विधानसभा को दिए कंसंट्रेटर, ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर l

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली।  अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज दुधारखाल रोड स्थित अपने निवास पर चौबट्टाखाल विधानसभा को व्यक्तिगत संसाधनों से तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 100 आक्सीमीटर , थर्मल स्कैनर दिये।  शुक्रवार को सतपुली दुधारखाल रोड स्थित अपने निवास पर पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने […]

इंद्रजीत असवाल
पौड़ी गढ़वाल

सतपुली।

 अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज दुधारखाल रोड स्थित अपने निवास पर चौबट्टाखाल विधानसभा को व्यक्तिगत संसाधनों से तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 100 आक्सीमीटर , थर्मल स्कैनर दिये।

 शुक्रवार को सतपुली दुधारखाल रोड स्थित अपने निवास पर पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने व्यक्तिगत तौर पर चिकित्साधिकारी सतपुली डॉ अश्विनी कुमार को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 29 ऑक्सीमीटर और 29 थर्मल स्कैनर सौंपे। 

इस मौके पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि सब लोगों को एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई जितनी है। जिसमें हौसले और साहस के साथ मनोबल भी ऊंचा होना आवश्यक है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी का पालन करने का भी आह्वान किया। पर्यटन मंत्री ने तहसील सतपुली के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार तथा थाना सतपुली के मिशन हौसला के द्वारा थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैंथवाल  द्वारा कोविड काल मैं किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 इस मौके पर पर्यटन मंत्री ने सतपुली, बैजरो, पोखडा, नौगांवखाल में पैथोलॉजी लैब हेतु 24 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार, पर्यटन मंत्री के पुत्र सुयश रावत और पुत्रवधु मोहिना कुमारी, पर्यटन मंत्री के पीआरओ राय सिंह नेगी, वेद प्रकाश वर्मा, थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैंथवाल बृजमोहन रावत, ठाकुर अंकित सिंह, कुलदीप रावत आदि मौजूद थे।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts