पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

एक्सक्लूसिव: भाजपा नेताओं में बढ़ रहा पहाड़ियों को गाली देने का चलन। पार्टी क्यों है मौन !

July 25, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

भाजपा नेताओं में बढ़ रहा पहाड़ियों को गाली देने का चलन। पार्टी क्यों है मौन !

उत्तराखंड के भाजपा नेताओं में पहाड़ के लोगों को अपशब्द कहने और गाली देने का चलन बढ़ता जा रहा है। लेकिन अपने नेताओं की इन करतूतों पर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का मौन अखरने लगा है। पहले कुंवर प्रणव चैंपियन, उसके बाद भाजपा के दायित्व धारी शादाब शम्स और अब भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनजीत सिंह ज्ञानी ने पहाड़ियों के लिए अपशब्द कहे।

हालांकि एतराज जताने पर मनजीत सिंह ने एक पत्र जारी करके क्षमा मांग ली है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में यह किस तरह की मानसिकता घर कर रही है, अपने आप में चौंकाने वाला बनता जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों फेसबुक पर चैट करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनजीत सिंह ने अपने रिप्लाई में लिखा था कि “तुम लोग पहाड़ियों सालों कुत्तों तुम्हें मालूम नहीं भाई क्या होता है !”

इस चैट के स्क्रीनशॉट जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो उत्तराखंड फॉर यूके संगठन के अध्यक्ष प्रीतम जेठा ने इस पर आपत्ति व्यक्त की। एतराज जताने पर मनजीत सिंह ने सार्वजनिक पत्र जारी करके माफी भी मांग ली लेकिन सवाल यह है कि भाजपा का प्रदेश नेतृत्व इस तरह के व्यवहार पर लगाम लगाने के लिए अपने नेताओं को निर्देश क्यों नहीं देता ! कुछ दिन पहले दायित्व धारी शादाब शम्स ने भी एक फेसबुक पोस्ट के कमेंट के रिप्लाई में पहाड़ियों को मां बहनों का सौदागर बता डाला था।

इस पर भी हुआ था काफी बवाल

भाजपा के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने एक पार्टी में पूरे उत्तराखंड प्रदेश के बारे में बेहद अश्लील टिप्पणी कर दी थी। इस पर भी भाजपा विधायक का कोई माफीनामा नहीं आया और ना ही भाजपा सरकार अथवा संगठन ने विधायक से इस बात पर कोई जवाब तलब किया। उत्तराखंड की अस्मिता और गरिमा को तार-तार करने वाले इस तरह के बयान आने वाले समय में भाजपा को भारी पड़ सकते हैं और भाजपा की एक एंटी पहाड़ी छवि भी बन सकती है, जिससे भाजपा को राजनीतिक रूप से नुकसान होना तय है।

Previous Post

गजब: आयुष्मान योजना में इलाज से अस्पताल का इनकार। सरकार पर बताया 56 लाख बकाया

Next Post

एक्सक्लूसिव खुलासा: वर्षो से एक ही रैंज में तैनात रेंज क्लर्क पर मेहरबान पार्क महकमा

Next Post

एक्सक्लूसिव खुलासा: वर्षो से एक ही रैंज में तैनात रेंज क्लर्क पर मेहरबान पार्क महकमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • UPSC EPFO भर्ती 2025: 230 पदों पर आवेदन शुरू। जानें योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया
  • वीडियो: नैनीझील में मछलियों की रहस्यमयी मौत। कैटफिश मंगुरा पर उठे सवाल..
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 70% मतदान। अब 31 को खुलेगी प्रत्याशियों की किस्मत 
  • बड़ी खबर: दून को मिलेगा नया फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात..
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!