धरने पर बैठे छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आश्वासन देकर किया शांत ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में परीक्षाओं को समय से कराने के लिए धरने पर बैठे छात्र छात्राओं को आज विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आश्वासन देकर शांत कर दिया । सभी छात्र दो दिनों में निर्णय का आश्वासन पत्र लेकर चले गए । नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर में बीती रात से ही कुछ छात्र […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के नैनीताल में परीक्षाओं को समय से कराने के लिए धरने पर बैठे छात्र छात्राओं को आज विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आश्वासन देकर शांत कर दिया । सभी छात्र दो दिनों में निर्णय का आश्वासन पत्र लेकर चले गए ।

नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर में बीती रात से ही कुछ छात्र धरने पर बैठ गए । इन छात्रों का कहना था कि उनके कहते सेमिस्टर की परीक्षाएं एक सितंबर से ही कराई जाए ।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले दिनों छात्र संघ के साथ हुई बैठक के बाद परीक्षाओं को एक माह पीछे करने का निर्णय लिया था । इस निर्णय से नाखुश कुछ छात्रों ने इसका विरोध कर परीक्षाओं को तय समय से ही कराने की मांग की । सुबह होते होते परीक्षाओं को समय से कराने की मांग वाले छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ गई । इसके बाद कुलपति की अनुपस्थिति में कुलसचिव दिनेश चंद्रा, प्रॉक्टर नीता शर्मा और परीक्षा नियंत्रक रितेश साह अन्य शिक्षकों के साथ वहां छात्रों से वार्ता करने पहुंचे । इसके बाद कुछ छात्रों को सभागार में बुलाया गया ।

लगभग दो घंटे तक चले इस एपिसोड के बाद कुलसचिव ने छात्रों को लिखित पत्र देते हुए कहा कि आपको छात्रहित में दो दिनों के भीतर परीक्षा के आयोजन को लेकर जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts