यू ओ यू के कुलपति ने सी एम से की शिष्टाचार भेंट।

रिपोर्ट /बिजेन्द्र राणा 

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 ओ0 पी0 एस0 ने राज्य के मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें बधाई दी। प्रो0 नेगी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात के साथ साथ विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षिक गतिविधियों व भौतिक  सरनचनात्मक कार्यों की भी उन्हें जानकारी दी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के उत्थान में उन्हें मुख्यमंत्री जी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही उन्होंने डॉ0 धन सिंह रावत को पुनः उच्च शिक्षा मंत्री, स्वतन्त्र प्रभार मिलने पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि डॉ0 धन सिंह को पुनः उच्च शिक्षा मंत्रालय मिलने से विश्वविद्यालय के सभी गतिमान कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts