गरुड़ के मटेना में चल रहे सड़क निर्माण कार्य पर ग्राम प्रधान व आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

गरुड़ के मटेना गाँव मे चल रहे सड़क निर्माण कार्य पर सवालिया निशान उठाते हुए मटेनाग्राम प्रधान रवि बिष्ट व आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष गोपाल वनवासी ने सवाल उठाए है। उन्होंने ठेकेदार पर मानकों के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया है।  उन्होंने कहा कि, ठेकेदार द्वारा पिछले 1 वर्ष से नदी में अवैध खनन किया […]

गरुड़ के मटेना गाँव मे चल रहे सड़क निर्माण कार्य पर सवालिया निशान उठाते हुए मटेनाग्राम प्रधान रवि बिष्ट व आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष गोपाल वनवासी ने सवाल उठाए है। उन्होंने ठेकेदार पर मानकों के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया है। 
उन्होंने कहा कि, ठेकेदार द्वारा पिछले 1 वर्ष से नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान रवि बिष्ट ने कहा कि, विभाग को कई बार शिकायत की गई,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। 

उन्होंने कहा कि, यदि मामले की जांच नहीं की जाती तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल वनवासी ने कहा कि, विभागीय मिलीभगत के कारण ठेकेदार मनमानी पर उतर चुके है। उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य की जांच करने की मांग उठाई है।

Also Read This

फिर महकेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू,160 किसानों ने संभाली विरासत बचाने की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक दून बासमती के पुनर्जीवन की नई कहानीदेहरादून, 26 जुलाई 2026।नीरज...

हादसा (वीडियो):बड़ेथी वरुणागाड़ में नहाते समय 18 वर्षीय युवक नदी में बहा। सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी, 26 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा तहसील क्षेत्र स्थित बड़ेथी वरुणागाड़ (वरुणा नदी) में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी...

Related Posts