बिना अनुमति ही ग्राम प्रधान ने तुड़वा दिया विधवा महिला का मकान । सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट /नीरज उत्तराखंडी  बोलती तस्वीर   जनपद उत्तरकाशी के डुण्डा ब्लाक के टिपरा गांव निवासी अनुसूचित जाति की विधवा महिला शांता देवी का उसकी बिना अनुमति  और सहमति के सम्पर्क मार्ग बनाने के लिए ग्राम प्रधान पर उसका मकान तुड़वाये जाने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर अम्बेडकर […]

रिपोर्ट /नीरज उत्तराखंडी 

बोलती तस्वीर  

जनपद उत्तरकाशी के डुण्डा ब्लाक के टिपरा गांव निवासी अनुसूचित जाति की विधवा महिला शांता देवी का उसकी बिना अनुमति  और सहमति के सम्पर्क मार्ग बनाने के लिए ग्राम प्रधान पर उसका मकान तुड़वाये जाने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर अम्बेडकर जन जाग्रति मंच ने  रोष जताया । मंच ने आराकोट भ्रमण पर आये जिला अधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन देकर मामले में आरोपी को गिरप्तार कर कार्रवाई की मांग की है।

बताते चले  कि  मामले में टिपारा की ग्राम प्रधान सीमा गौड़ पर मुकदमा दर्ज हुआ है। अब इस मुकदमे की जांच राजस्व पुलिस से हटकर उत्तरकाशी की रेगुलर पुलिस करेगी। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र ने बताया कि यह मामला अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के तहत दर्ज है। वे जल्द ही तहकीकात करके दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे।

गौरतलब है उत्तरकाशी जनपद के डूंडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टिपारा के कुमारकोट तोक में अनुसूचित जाति की विधवा शांतादेवी के मकान से लिंक रोड बनाने की योजना है।

आरोप है कि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सीमा गौड़ के कहने पर विधवा शांता देवी के मकान पर सबल और गैंती चलाकर मकान को ध्वस्त किया गया है।

बताया गया कि इस बावत शांता देवी को किसी ने कोई सूचना नही दी है। यानि न कोई नोटिस, न कोई सर्वेक्षण और न ही प्रशासन की मौजूदगी  बल्कि सीधे मकान को ध्वस्त किया गया। अब जबकि विभिन्न संगठनों के भारी दबाव के चलते 16 दिन बाद इस मामले पर प्रशासन सतर्क हुआ और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ी। मुकदमा तो दर्ज हो गया लेकिन मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts