नैनीताल में शुक्रवार रात मौसम ने बदली करवट!

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में शुक्रवार रात मौसम के करवट बदलने के साथ ही बादलों और बिजली के कड़कने का क्रम शुरू हो गया । बिजली के कड़कने का वीडियो बना जो आपके दिल को खुश कर देगा ।   नैनीताल में शुक्रवार देर रात मौसम एकाएक खराब हो गया । आकाश में धीरे […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में शुक्रवार रात मौसम के करवट बदलने के साथ ही बादलों और बिजली के कड़कने का क्रम शुरू हो गया । बिजली के कड़कने का वीडियो बना जो आपके दिल को खुश कर देगा । 

 नैनीताल में शुक्रवार देर रात मौसम एकाएक खराब हो गया । आकाश में धीरे धीरे बादलों का कब्जा हो गया । बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली भी कड़कने लगी । इसी बीच बूंदाबांदी भी शुरू हो गई ।

 नैनीताल की सबसे ऊंची पहाड़ी नयना पीक(चाइना पीक)के पीछे बिजली के कड़कने का दृश्य हमारे संवादाता ने अपने कैमरे में कैद कर लिया । बिजली की कड़कड़ाहट के बीच चाँद के भी दीदार हुए । तेज हवाओं और पेड़ों की पत्तियों की आवाज ने माहौल को दिलचस्प बना दिया ।

 कुछ देर बाद बरसात, बिजली और बादल गडकना बन्द हो गया । इस सुंदर दृश्य को कई लोगों ने अपने जहन में कैद कर लिया ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

Related Posts