DEHRADUN Weather Alert: दून में भयानक हुआ मौसम,तेज़ अंधड़ और काले बादलों ने लोगो को डराया 

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बताये गए थे । लेकिन सुबह से ही मौसम बदला बदला रहा ,खबर लिखे जाने तक आसमान को काले बादलों ने घेरा रहा । तेज़ हवाओं के […]

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बताये गए थे । लेकिन सुबह से ही मौसम बदला बदला रहा ,खबर लिखे जाने तक आसमान को काले बादलों ने घेरा रहा । तेज़ हवाओं के साथ देहरादून में तूफानी बारिश सुबह ही शुरू हो गयी । बारिश के साथ ही खतरनाक ओले भी पढ़ने लगे । ऐसे मौसम में लोगो को सतर्क रहने की जरूरत है ।

इसके साथ ही उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 और 5 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में भी 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आपदा प्रबंधन ने दिए सख्त निर्देश

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और राहत-बचाव दलों को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग (PWD), पीएमजीएसवाई और सीमा सड़क संगठन को मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल बहाली सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन ने विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ग्राम स्तर तक अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी आपदा उपकरणों और संसाधनों को तैयार स्थिति में रखने के लिए कहा गया है।

Also Read This

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts