एक्सक्लूसिव वीडियो: महिला ने भाजपा विधायक पर लगाया यौन शोषण का आरोप। मुकदमा दर्ज

महिला ने भाजपा विधायक पर लगाया यौन शोषण का आरोप। मुकदमा दर्ज

 

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी
नैनिताल। द्वाराहाट की रहने वाली एक विवाहित महिला ने क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि, वह द्वाराहाट विधानसभा की रहने वाली है और अभी देहरादून में रहती है। द्वाराहाट विधायक महेश नेगी बीते कई समय से महिला का यौन शोषण कर रहा था और महिला से विधायक की एक बेटी भी है। महिला शादीशुदा है लेकिन महिला का दावा है कि, यह बेटी विधायक की ही संतान है। जिसके लिए वह अपना और अपनी बच्ची का डीएनए टेस्ट विधायक के साथ मैच करवाने के लिए तैयार है।

महिला का आरोप है कि, विधायक लंबे समय से महिला का यौन शोषण कर रहा था, जब इस मामले मे उन्होंने विधायक के खिलाफ आवाज उठानी चाही तो विधायक की पत्नी रीता नेगी ने उन पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। विधायक की पत्नी ने इस महिला व उसके पति समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में ब्लैक मेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी और अपनी बेटी की जान का खतरा बताया है।

महिला का कहना है कि, वह कोर्ट के माध्यम से विधायक और बच्चे का डीएनए मैच करवाना चाहती है। उसका कहना है कि, उन्होंने अपने पति के साथ अपने बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाया था, लेकिन वह मैच नहीं हुआ और विधायक पर आरोप लगाया कि, यह बच्ची विधायक से उत्पन्न संतान है। वह विधायक महेश नेगी का डीएनए बच्ची के डीएनए से मैच करवाना चाहती है। उसे अब बच्ची के भविष्य को लेकर चिंता है। यदि बच्ची का डीएनए विधायक के साथ मैच होता है तो वह बच्ची को अपना हक दिलाकर ही रहेगी। अब उसे विधायक के परिवार के द्वारा डराया और धमकाकर ब्लैक मेलिंग के मुकदमे में फंसाया जा रहा है।

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि महिला, सेना में तैनात उसके पति, मां और भाभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 ओर 389 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

इधर महिला का आरोप है कि, विधायक के पिछले दो साल से उससे संबंध हैं। जिससे उसकी एक बेटी भी है। बेटी का डीएनए का मिलान उसके पति से नहीं हुआ है। अब वह कोर्ट के जरिए बेटी के डीएनए का मिलान विधायक से करवाएगी।

पिछले सात-आठ दिन से महिला मुझे और पत्नी को ब्लैकमेल कर रही है। मेरठ और मुजफ्फरनगर के कुछ लोगों के संगठित गिरोह के साथ महिला षड्यंत्र रच रही है। इन्होंने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। मेरे पास सभी साक्ष्य हैं। महिला पहले यह बताए कि वह किसलिए ब्लैकमेलिंग कर रही है। महिला ने मेरी पत्नी को धमकी दी। इससे मेरी पत्नी की तबीयत खराब हुई है। – महेश नेगी, विधायक, द्वाराहाट

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts