आत्महत्या: महिला कूदी पुल से गिरी धड़ाम, अस्पताल में भर्ती

महिला कूदी पुल से गिरी धड़ाम, अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक महिला ने शुक्रवार को गाडीघाट स्थित खो नदी के पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसमें महिला को गंभीर चोटें आई है। महिला की गंभीर स्थिति को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाडीघाट स्थित खो नदी के पुल से शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे करीबन झूलाबस्ती, लकडीपडाव निवासी सीमा (26) पत्नी नीरज नीचे कूद गई। लेकिन नदी में पानी कम होने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय निवासियों द्वारा महिला को नदी से बाहर निकालकर राजकीय बेस चिकित्सालय पहुँचाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को हायर सैंटर रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली कोटद्वार में तैनात उपनिरिक्षक अजय भट्ट ने बताया कि, नदी में छलांग लगाने वाली महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर रेफर कर दिया गया है। पारिवारिक कलह के कारण महिला ने आत्महत्या की कोशिश की है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts