दुकान में खरीदारी करने पहुंची महिलाओं ने चुराई साड़ियां। तीसरी आंख में कैद

दुकान में खरीदारी करने पहुंची महिलाओं ने चुराई साड़ियां। तीसरी आंख में कैद रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में हाई-फाईं बनकर घूमने आई कुछ महिलाओं ने महंगी दुकान के सामान में हाथ साफ कर दिया। घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। लेकिन पुलिस को तहरीर देने के बावजूद एक माह पहले की घटना […]

दुकान में खरीदारी करने पहुंची महिलाओं ने चुराई साड़ियां। तीसरी आंख में कैद

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में हाई-फाईं बनकर घूमने आई कुछ महिलाओं ने महंगी दुकान के सामान में हाथ साफ कर दिया। घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। लेकिन पुलिस को तहरीर देने के बावजूद एक माह पहले की घटना में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।

नैनीताल में तल्लीताल पुलिस चैक पोस्ट से लगी ट्राइब्स इंडिया शॉप है। यहां केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स की दुकान में ग्रामीण क्षेत्रों में बना लघु उद्योगों का सामान बिक्री के लिए रखा जाता है। यहां हाथ के बने सामान, बैम्बू, जूट, मोमबत्ती आदि के सामान बिकते हैं।

बीती 16 जुलाई को दुकान में तीन महिलाएं और एक पुरुष खरीदारी के लिए पहुंचे थे। उन्होंने सामान एक बार ट्राय करने के बाद वापस रख दिया, लेकिन फिर दूसरी महिला ने मैनेजर के सामने एक सूट खड़ा कर उसका व्यू ब्लॉक कर दिया और दूसरी महिला ने मौका देखकर महंगी साड़ियां अपने कुर्ते के अंदर रख दी।

इन सभी लोगों ने सामान वापस रखने के बाद सामान्य व्यवहार किया और फिर वो चले गए। सामान की गिनती करने के बाद दुकान प्रबंधन को चोरी का शक हुआ, जिसके बाद सी.सी.टी.वी. कैमरे की मदद ली गई। तीसरी आंख ने सबकुछ हकीकत बयां कर दी।

दुकान प्रबंधन के सुभाष ने बताया कि, शिकायत दुकान के बाहर बनी चौकी में दी गई। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। समान में चार महंगी साड़ियां थी, जो लगभग 12,000 रुपये कीमत की थी। पुलिस को एक माह में अभी तक हाई-फाईं चोर पर्यटक महिलाओं का कुछ अता पता नहीं चल सका है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts