करोड़ो की लागत से बन रही हॉट मिक्स सड़क का कार्य रुकवाया,उच्च गुणवत्ता के साथ बनाने की मांग!

रिपोर्ट-विशाल सक्सेना दिनेशपुर ।  कई करोड़ की लागत से नगर पंचायत द्वारा बन रही हॉट मिक्स सड़क की गुणवत्ता को लेकर वार्ड वासियों ने कार्य को रुकवा दिया । इस दौरान उन्होंने धरना प्रदर्शन कर सड़क को उच्च गुणवत्ता के साथ बनाने की मांग की । इन दिनों नगर पंचायत द्वारा पूरे नगर की हॉट […]

रिपोर्ट-विशाल सक्सेना

दिनेशपुर । 

कई करोड़ की लागत से नगर पंचायत द्वारा बन रही हॉट मिक्स सड़क की गुणवत्ता को लेकर वार्ड वासियों ने कार्य को रुकवा दिया । इस दौरान उन्होंने धरना प्रदर्शन कर सड़क को उच्च गुणवत्ता के साथ बनाने की मांग की ।

इन दिनों नगर पंचायत द्वारा पूरे नगर की हॉट मिक्स सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है । इसकी गुणवत्ता को लेकर तमाम वार्ड के लोगों ने हो हल्ला किया । तो शुक्रवार को नगर के वार्ड तीन माता साहिब कौर गुरुद्वारा मार्ग निर्माण के दौरान वार्ड के तमाम लोगों ने धरना प्रदर्शन कर कार्य को रुकवा दिया।

उनका कहना था कि, सड़क को मानकों के हिसाब से बनाया जाए । वार्ड वासियों का आरोप था कि, सड़क निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है । जिस कारण मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा सड़क जिस हिसाब से बनाई जा रही है एक बरसात भी झेल नही पाएगी । उन्होंने सड़क को गुणवत्ता और मानकों के हिसाब से बनाने की मांग की ।

इस मौके पर बाबा गुरदेव सिंह , दलविंदर सिंह ,रवि कुमार , जसवीर सिंह , कुलवंत सिंह, कुलवीर सिंह , मंजीत सिंह , गगनदीप सिंह ,डॉ बलवंत सिंह, सतनाम सिंह, मुकेश यादव, राजकुमार गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts