नैनीताल के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान का वीडियो शेयर कर जन भावनाओं को भड़काने की कोशिश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में नैनीताल जिले के एक व्हाट्स एप ग्रुप में पाकिस्तान का वीडियो शेयर कर जन भावनाओं को भड़काने का काम किया गया है ।  हैरानी की बात ये है कि, इस ग्रुप में कई समाजसेवी, पत्रकार और पुलिस वाले सदस्य हैं, लेकिन किसी ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करी […]

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के एक व्हाट्स एप ग्रुप में पाकिस्तान का वीडियो शेयर कर जन भावनाओं को भड़काने का काम किया गया है । 

हैरानी की बात ये है कि, इस ग्रुप में कई समाजसेवी, पत्रकार और पुलिस वाले सदस्य हैं, लेकिन किसी ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करी है ।

           नैनीताल जिले में हल्द्वानी के व्हाट्स एप ग्रुप उत्तराखंड खबरनामा 2 ग्रुप में 195 सदस्य हैं । इस ग्रुप में शनिवार दोपहर को किसी I love my family लिखे #9410116605 नंबर से एक वीडियो पोस्ट डाली गई । 

वीडियो को शुरू करते ही भारत के खिलाफ कहा गया है कि “जब कश्मीर में 80 लाख लोग कर्फ्यू वाली जिंदगी गुजार रहे थे, भारत जुर्म कर रहा था और दुनिया देख रही थी, हम(संभवतः पाकिस्तान)खामोश थे” ।

इसमें आगे कहा गया है कि, जब फिलिस्तीन में मासूम मुसलमानों को बम से उड़ाया जा रहा था, तो दुनिया खामोश थी और हम भी खामोश थे । 

वीडियो में इसके आगे भी दुनियाभर की कुछ घटनाओं को अपने अनुरूप वर्णित करते हुए एक वर्ग के मासूम लोगों की भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है ।

 इसमें ये भी कहा गया है कि, अल्लाह ने जुर्म के शिकार लोगों की मदद के लिए कोरोना वायरस को भेजा है और अब हम इसके कहर के कारण तूफान में पत्तों की तरह झड़ रहे हैं ।

 वीडियो में कहा गया है कि, जिस जिस मुल्क ने जुर्म किया और जिन देशों ने खामोशी से देखा वही देश इस कोरोना वायरस की जकड़ में हैं । इसके अलावा इस वायरस ने जुर्म के शिकार अफ्रीका, कश्मीर, बर्मा आदि में कदम नहीं रखा है। 

इसमें ये भी कहा गया है कि, अब हम जुर्म को नहीं सहेंगे । बारह अप्रैल 2016 को बनाए गए इस 

व्हाट्स एप ग्रुप में 9927174949 नंबर से पाकिस्तानी वीडियो वाली एक और पोस्ट शनिवार शाम 2:17 बजे डाली गई है ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts