गधेरे के तेज बहाव में बहा युवक । विषम परिस्थिति में एस.डी.आर.एफ.ने ढूंढा शव

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के धारचूला में पुल पार करते समय गधेरे के तेज बहाव में बहे 38 वर्षीय गोपाल सिंह का शव एस.डी.आर.एफ.ने ढूंढ निकाला । गोपाल पैर फिसलने के बाद नदी में जा गिरा था और बह गया था । गोपाल का शव सिविल पुलिस को सौंप दिया गया और कानूनी कार्यवाही के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के धारचूला में पुल पार करते समय गधेरे के तेज बहाव में बहे 38 वर्षीय गोपाल सिंह का शव एस.डी.आर.एफ.ने ढूंढ निकाला ।

गोपाल पैर फिसलने के बाद नदी में जा गिरा था और बह गया था । गोपाल का शव सिविल पुलिस को सौंप दिया गया और कानूनी कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।

बुधवार शाम 7:22 बजे धारचूला के एस.डी.एम.ने एस.डी.आर.एफ.को सूचना देकर कहा की धारचूला के गलाती में एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया है । युवक का वैकल्पिक पुल पर पैर फिसल गया और वो गधेरे में गिर गया, जिसके कारण वह बह गया ।

सूचना मिलते ही धारचूला से एस.डी.आर.एफ.की रैस्क्यू टीम एस.आई.मनोहर कन्याल के नेतृत्व में रैस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बहे युवक के लिए सर्चिंग ऑपरेशन चलाया।

पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने और रात्रि का अंधेरा होने के कारण बहे युवक का पता नहीं चल सका । एस.डी.आर.एफ.टीम ने अत्यधिक विषम परिस्थिति के बावजूद गुरुवार को शव ढूंढ निकाला और शव को सिविल पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया गया कि गोपाल अपने निजी काम से धारचूला गया था, लेकिन शाम शाम को घर लौटते समय पुल पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वो गधेरे के तेज बहाव में बह गया ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts