जरूरतमंदों को सितारगंज के युवाओं ने बांटे ऑक्सीजन गैस सिलेंडर।

स्थान- सितारगंज। सितारगंज की युवा टीम ने बढ़ती ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग को देखते हुए एक अच्छी पहल की है। सितारगंज के युवा जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं अब तक सितारगंज के युवा टीम ने लगभग 28 सिलेंडर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करा चुके हैं।     वही सितारगंज […]

स्थान- सितारगंज।
सितारगंज की युवा टीम ने बढ़ती ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग को देखते हुए एक अच्छी पहल की है। सितारगंज के युवा जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं अब तक सितारगंज के युवा टीम ने लगभग 28 सिलेंडर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करा चुके हैं। 

   वही सितारगंज की युवा टीम का कहना है कि, जो भी कोई ऑक्सीजन गैस सिलेंडर या प्लाज्मा डोनेट करना चाहे तो सितारगंज की युवा टीम से संपर्क कर डोनेट कर सकता है ताकि सितारगंज कि युवा टीम आपकी दान की गई अमूल्य ऑक्सीजन या प्लाज़्मा को जरूरतमंद लोगो तक पहुंचा सके।

    बता दें कि, पूरे देश में इन दिनों कोरोना महामारी ने विकराल रूप ले लिया है|  साथ ही कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों को ज्यादातर सांस लेने में परेशानी हो रही है, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता ज्यादा पढ़ने से ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग अत्यधिक बढ़ गई है| 

 जिस समस्या को सितारगंज के युवाओं ने देखते हुए ऑक्सीजन गैस सिलेंडर प्लाज्मा डोनेट करने का निर्णय लिया|  वही 2 दिन में सितारगंज की युवा टीम ने 28 सिलेंडर जरूरतमंद लोगों तक पहुँचा चुके है|  जिससे शहर में युवा टीम का हौसला अफजाई भी हो रही है।

युवाओं को कहना है कि, अगर किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को ऑक्सीजन सिलेंडर व प्लाज्मा की आवश्यकता पड़ती है तो हम सब मिलकर ऑक्सीजन सिलेंडर को उस जरूरतमंद व्यक्ति के पास तक पहुंचाते हैं और आगे भी एक काम जारी रहेगा।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

Related Posts