वीडियो: रुड़की में दबंगों को नहीं कोई खौफ। खूनी झड़प का लाईव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुड़की में दबंगों को नहीं कोई खौफ। खूनी झड़प का लाईव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट- सलमान मलिक रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार में हुई खूनी झड़प को देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा, जहां पर भीड़भाड़ वाले बाजार में दो पक्षों में धारदार हथियार चल गए। जिन्हें देखकर लगता है कि, […]

रुड़की में दबंगों को नहीं कोई खौफ। खूनी झड़प का लाईव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार में हुई खूनी झड़प को देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा, जहां पर भीड़भाड़ वाले बाजार में दो पक्षों में धारदार हथियार चल गए। जिन्हें देखकर लगता है कि, इन दबंगों को कानून नाम का कोई खौफ नहीं है। हाथों में छुरे चाकू और लोहे की रॉड से एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर हमला कर रहे हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसे देखकर लगता है कि शहर में कानून नाम का कोई खौफ नहीं हैं।

वहीं इस झड़प में एक पक्ष के पाँच लोग घायल है। जिनमे छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जिनका इलाज देहरादून के अस्पताल में चल रहा है। वही दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल है। जिनका इलाज हरिद्वार के एक अस्पताल में जारी है। वहीं परिजनों में भी इस झड़प के बाद मातम छाया हुआ है। उनका कहना है कि, घायल बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। वही पुलिस भी दोनों पक्षों की ओर से आई तहरीर के आधार पर पूरे मामले पर जांच कर रही हैं।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts