मौसम अपडेट : अगले तीन दिन होगी भारी बारिश । अलर्ट जारी

उत्तराखंड में लगातार बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। जिसमें पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं सड़के बंद है, तो कहीं आमजन के मकान क्षतिग्रस्त या नुकसान की खबर सामने आ रही हैं।

ऐसे में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुमाऊं समेत पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के मद्देनजर आरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, पहाड़ों में बारिश के कारण उपजी दुश्वारियां बरकरार हैं।

बता दें कि, देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के चार जिलों में गर्जन के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषकर चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी, देहरादून जनपद के अनेक स्थानों में गर्जन चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

गौरतलब है कि, बारिश के कारण प्रदेश में अब भी 50 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हैं। इससे कई गांवों में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित है। उत्तरकाशी में कई स्थानों पर भूस्खलन होने से बार-बार मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। कुमाऊं के बागेश्वर में भी 11 सड़कें बंद होने से करीब 15 हजार लोग प्रभावित हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts