क्राइम : देहरादून में चोरों के हौसले बुलंद, रिस्पना फ्लाईओवर के नीचे से स्कूटी चोरी

रिपोर्ट-गिरीश चंदोला देहरादून। शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। 20 सितंबर की देर शाम करीब सात बजे रिस्पना फ्लाईओवर के नीचे खड़ी एक स्कूटी चोरी हो गई। स्कूटी मालिक की ओर से देहरादून पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। चीता पुलिस भी स्कूटी की तलाश […]

रिपोर्ट-गिरीश चंदोला

देहरादून। शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। 20 सितंबर की देर शाम करीब सात बजे रिस्पना फ्लाईओवर के नीचे खड़ी एक स्कूटी चोरी हो गई।

स्कूटी मालिक की ओर से देहरादून पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। चीता पुलिस भी स्कूटी की तलाश में जुटी है, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी स्कूटी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

चोरी हुई स्कूटी का नंबर UK 07 BS 5744 बताया गया है। पीड़ित के मुताबिक, 20 सितंबर की शाम करीब सात बजे स्कूटी फ्लाईओवर के नीचे खड़ी की गई थी। कुछ समय बाद वापस लौटने पर स्कूटी वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस को लिखित शिकायत मिलने के बाद चीता पुलिस की ओर से भी तलाश की जा रही है। इसके बावजूद अभी तक स्कूटी बरामद नहीं हो सकी है और न ही चोरी करने वाले आरोपी का पता चल पाया है।

वाहन चोरी की इस घटना से शहर में अपने दोपहिया वाहनों की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि बाजार, कार्यालय या अन्य काम से वाहन लेकर निकलने के बाद उसे सुरक्षित खड़ा करना भी चुनौती बनता जा रहा है। वाहन चोरी होने के बाद शिकायत दर्ज कराने और पुलिस के चक्कर लगाने की स्थिति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच और स्कूटी की तलाश में जुटी है। पीड़ित को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही स्कूटी बरामद कर चोरी में शामिल व्यक्ति तक पहुंचेगी।

Also Read This

बड़ी खबर: भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

सुबह 10:28 बजे शीतकाल के लिए कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त तयउत्तरकाशी। 20 अक्तूबर; नीरज उत्तराखंडी विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी...

बड़ी खबर: देहरादून में फर्जी पत्रकार बनकर ब्लैकमेलिंग का आरोप । 5 लाख मांगे और ₹50 हजार वसूले; आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में न्यूज प्लेटफॉर्म के नाम पर एक प्रॉपर्टी कारोबारी को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts