बिग ब्रेकिंग : पौड़ी जिले के क्वॉरेंटाइन में तीसरी मौत

पौड़ी, दिनांक-18 मई रिपोर्ट-मुकेश बछेती जनपद पौड़ी के ब्लॉक ब्लॉक के पीपली गांव में गाजियाबाद से आए प्रवासी की मौत हो गयी है, यह आने घर मे ही क्वारंटाइन में थे। शैलेंद्र चमोली नाम का व्यक्ति 10 मई को गाजियाबाद से अपना गांव लौटा था,उसकी देर रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग […]

पौड़ी, दिनांक-18 मई
रिपोर्ट-मुकेश बछेती
जनपद पौड़ी के ब्लॉक ब्लॉक के पीपली गांव में गाजियाबाद से आए प्रवासी की मौत हो गयी है, यह आने घर मे ही क्वारंटाइन में थे।
शैलेंद्र चमोली नाम का व्यक्ति 10 मई को गाजियाबाद से अपना गांव लौटा था,उसकी देर रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
 चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने बताया कि जानकारी के अनुसार शैलेंद्र चमोली नाम का यह व्यक्ति पिछले लंबे समय से बीमार चल रहा था, जिसका इलाज गाजियाबाद के ही किसी अस्पताल में हो रहा था।
 यह व्यक्ति 10 मई को अपने गांव लौटा था। देर रात को तबीयत खराब होने के कारण इसकी मृत्यु हो गई। मेडिकल स्टाफ जेपी वर्मा ने बताया कि शैलेंद्र चमोली पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था।
देर रात ज्यादा तबियत खराब होने के कारण इसकी मृत्यु हुई है। प्रथम दृष्टि देखने से लगता है कि हृदय गति रुकने से इस व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
 पुलिस प्रशासन द्वारा पंचनामा भर के मृतक को जिला अस्पताल पौड़ी पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि व्यक्ति की मृत्यु कैसे हुई।
 पौड़ी जिले में क्वारंटाइन सेंटर में यह तीसरी मृत्यु है। इससे पहले भी एक महिला और पुरुष की मृत्यु क्वारंटाइन सेंटर में हो चुकी है।
 शैलेंद्र चमोली की मृत्यु के बाद से ही बाजार में अब अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि जिला प्रशासन ने सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts